आगजनी पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस


आगजनी पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस
एमपी के सीधी जिले के ग्राम माटा करही टोला में बीती रात हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। यह आग बुधवार रात लगभग 11 बजे रामदयाल गुप्ता के घर में लगी थी, जिसमें घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सांसद मौके पर पहुंचे और पीड़ित रामदयाल गुप्ता एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार की स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आगजनी की इस घटना में रामदयाल गुप्ता को भी चोटें आई हैं, उनके पैर झुलस गए हैं, जिससे परिवार की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि उन्हें शुरुआती राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और किसी भी प्रकार की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
जहाँ इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता जल्द से जल्द पीड़ित परिवार तक पहुंचाई जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राहत राशि, आवासीय सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि परिवार जल्द ही सामान्य जीवन में लौट सके।
सीधी सांसद ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने घटना को लेकर अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। जहा अब पीड़ित की आस जगी है।
