आगामी त्यौहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

IMG 20260319 WA0030 News E 7 Live

आगामी त्यौहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

संजय सिंह मझौली

आगामी चैत्र नवरात्रि एवं ईद उल फितर (ईद) के त्योहार को लेकर थाना मझौली में थाना प्रभारी विशाल शर्मा के संयोजन में एवं उपखंड अधिकारी आर पी त्रिपाठी,तहसीलदार दिलीप सिंह,नायब तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी,नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता,डॉ राकेश तिवारी के उपस्थिति में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

उपखंड अधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहार भाईचारे का संदेश लेकर आते हैं और उसी के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ उसे मनाया जाना चाहिए। जहां जरूरत हो पुलिस प्रशासन की वहां प्रशासन आम नागरिक की सुरक्षा और शांति के लिए मुस्तैद है। बैठक में सुझाव दिया गया कि नगर क्षेत्र मझौली का मड़फहा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ज्यादातर महिलाओं का जाना होता है जिस कारण वहां सुरक्षा व्यवस्था और साफ सफाई, लाइट व्यवस्था जरूरी है।

जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा मौके पर ही सभी को निर्देशित किया गया। मुस्लिम समुदाय द्वारा बताया गया कि अगर चांद दिख जाएगा तो 20 मार्च को अन्यथा 21 मार्च को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा जिसमें मुस्लिम समाज के लोग सुबह 8:00 बजे से नमाज पढ़ेंगे फिर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद देंगे और देश में अमन शांति और भाईचारा बना रहे इसके लिए मन्नत मांगेंगे।

अन्य लोगों द्वारा भी सुझाव दिए गए कि नवरात्रि का कार्यक्रम 9 दिनों तक जारी रहेगा जिस कारण पुलिस का क्षेत्र में भी भ्रमण होना चाहिए।जिस पर अमल करने का प्रशासन द्वारा भरोसा दिया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।अगर कहीं अशांति की स्थिति पैदा होती है तो तत्काल मोबाइल से पुलिस को सूचित किया जाए।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button