कई अधिकारियों की नई पदस्थापना, सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक बनीं सीधी नगर पालिका की सीएमओ

IMG 20260316 WA0037 News E 7 Live

कलेक्टर के आदेश से प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की नई पदस्थापना, सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक बनीं सीधी नगर पालिका की सीएमओ

राजबहोर केवट सिहावल 

एमपी के सीधी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार राजस्व एवं प्रशासनिक विभाग से जुड़े कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कलेक्टर के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस जारी आदेश के तहत सिहावल की एसडीएम सुश्री प्रिया पाठक का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नगर पालिका परिषद सीधी का मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रिया पाठक को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह बताया जा रहा है कि नगर पालिका परिषद सीधी में लंबे समय से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी को इस जिम्मेदारी पर पदस्थ किया जाना एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। सुश्री प्रिया पाठक इससे पहले सिहावल एसडीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए चर्चा में रही हैं।

वही कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

साथ ही प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर कार्य करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

वही कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिले में अन्य विभागों में भी संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार और भी बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे जिले में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button