कुसमी के अभयराज सिंह ने रचा इतिहास, MPPSC 2025 में 154वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

आदिवासी अंचल कुसमी के अभयराज सिंह ने रचा इतिहास, MPPSC 2025 में 154वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

एमपी के सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी के छोटे से गांव भगवार के रहने वाले अभयराज सिंह ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2025 की परीक्षा में 154वीं रैंक हासिल कर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और आदिवासी क्षेत्र की चुनौतियों के बीच यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वही अभयराज सिंह ऐसे क्षेत्र से आते हैं जहां शिक्षा के संसाधन काफी सीमित हैं। आदिवासी अंचल होने के कारण यहां अच्छे शिक्षण संस्थानों की कमी है और प्राइवेट स्कूल भी बहुत कम हैं। इसके बावजूद गांव में रहकर उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखी और यह मुकाम हासिल किया।

जहा अभयराज सिंह के पिता स्वर्गीय सिरपत सिंह प्रधान आरक्षक के पद पर सिंगरौली जिले के बैढ़न में पदस्थ रहे हैं। उनकी माता राधा सिंह वर्तमान में सीधी जिले के शासकीय हाई स्कूल मेडरा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल और माता का मार्गदर्शन अभयराज की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

जहा उनकी प्रारंभिक शिक्षा एलकेजी से कक्षा आठवीं तक छत्तीसगढ़ के जनकपुर स्थित न्यू लाइफ इंग्लिश हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई सीधी जिले के गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल अमहा से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इंदौर का रुख किया और अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की।

वही अभयराज सिंह की इस सफलता में उनके बड़े भाई निर्भय सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्भय सिंह पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके हैं और वर्तमान में पीएचडी कर रहे हैं। परिवार के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से अभयराज ने लगातार मेहनत करते हुए MPPSC परीक्षा में सफलता हासिल की।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button