चुरहट में संवेदनशील प्रशासन का कदम,तीन मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख की आर्थिक सहायता

20260408 212950 News E 7 Live

चुरहट में संवेदनशील प्रशासन का कदम,तीन मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख की आर्थिक सहायता

एमपी के सीधी जिले की चुरहट तहसील में प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृत्यु के तीन अलग-अलग प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को राहत प्रदान की है। चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद के निर्देश पर प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिससे शोकाकुल परिवारों को कठिन समय में सहारा मिल सके।

वही पहला मामला 29 दिसंबर 2025 का है, जिसमें रामपुर नैकिन तहसील के ग्राम घटोखर निवासी 62 वर्षीय किशोरी लाल बंसल की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद मृतक की पत्नी दुआसिया बंसल को निकटतम वारिस मानते हुए 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जहा दूसरा मामला 8 जून 2025 का है, जब सुबह करीब 6 बजे कपूरी बघेलान निवासी 16 वर्षीय सूर्यप्रताप पटेल की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के पिता राममणि पटेल को आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।

अब तीसरा प्रकरण 7 जून 2025 का है, जिसमें चोरगड़ी निवासी भागवत प्रसाद गौतम की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक की पुत्री अभिलाषा शुक्ला को निकटतम वारिस मानते हुए 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

वही एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया कि शासन की मंशा है कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है और भविष्य में भी पात्र हितग्राहियों को इसी प्रकार सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

जहा इस पहल से प्रभावित परिवारों को न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि प्रशासन के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button