जबलपुर के गौरीघाट में युवक के साथ अमानवीय मारपीट, वीडियो वायरल,तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260324 WA0040 News E 7 Live

जबलपुर के गौरीघाट में युवक के साथ अमानवीय मारपीट, वीडियो वायरल,तीन आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, प्रतिनिधि।

शहर के गौरीघाट क्षेत्र में एक युवक के साथ की गई बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटते हुए देखा गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों द्वारा युवक के साथ गाली-गलौज और अड़ीबाजी (दबाव बनाकर वसूली) करने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशु, राजेश और राघव के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

गौरीघाट पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button