टकटैया में 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन का हुआ समापन

ग्राम टकटैया में 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन का हुआ समापन

सीधी जिले के चुरहट स्थित शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम टकटैया में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को कार्यवाहक प्राचार्य ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि यह शिविर “स्वच्छ एवं साक्षर भारत” विषय पर दिनांक 25 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिविर का संचालन NSS पुरुष इकाई के प्रभारी डॉ. एस. के. लगरखा एवं महिला इकाई प्रभारी डॉ. अपर्णा द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी गई।

सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, योग अभ्यास, ग्राम भ्रमण, साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

शिविर का शुभारंभ 25 मार्च को महाविद्यालय प्रांगण से कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज तिवारी एवं समस्त स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया था।

वहीं समापन समारोह के अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष विक्रम यादव ने अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में PMCOE कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व एवं उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अपर्णा द्विवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. एस. के. लगरखा ने किया। समापन अवसर पर ग्राम टकटैया के सरपंच, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रमाकांत दुबे, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. विभा सिंह, डॉ. समीक्षा द्विवेदी, डॉ. स्मृति शुक्ला, डॉ. मयूरी सिंह, डॉ. शशि कुमार दुबे, डॉ. समशेर बहादुर पटेल, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, डॉ. सी. के. वर्मा, आशीष पाण्डेय एवं अन्य शामिल रहे।

ग्रामवासियों के सहयोग और स्नेह ने इस शिविर को और भी सफल बना दिया। यह शिविर न केवल स्वयंसेवकों के लिए सीखने का अवसर रहा, बल्कि ग्राम में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button