तेज तर्रार एसडीएम ने सवारी चुरहट की कमान, वी के आनंद लोगों की मदद करने के लिए तैयार

IMG 20260318 WA0023 News E 7 Live

चुरहट को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व

विकास कुमार आनंद ने संभाला एसडीएम चुरहट का कार्यभार

चुरहट (सीधी)। अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी विकास कुमार आनंद ने आज चुरहट में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने राजस्व एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

पदभार ग्रहण के दौरान तहसील कार्यालय परिसर में राजस्व अमले एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री आनंद ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, अतिक्रमण, लोक शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन मामलों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय में सुनवाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नए एसडीएम के पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद जताई।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button