तेज रफ्तार स्कार्पियो का कहर,भीड़भाड़ वाले सुभाष मार्ग पर मची अफरा-तफरी, तीन लोग चपेट में

तेज रफ्तार स्कार्पियो का कहर,भीड़भाड़ वाले सुभाष मार्ग पर मची अफरा-तफरी, तीन लोग चपेट में

एमपी के व्यस्ततम शहर इंदौर से एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मामला सामने आया है। एमजी रोड थाना क्षेत्र में स्थित सुभाष मार्ग पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक तेज गति से दौड़ती एक स्कार्पियो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और वहां मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसी।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना कुछ ही सेकंड में घटित हुई। सड़क पर सामान्य चहल-पहल थी, लोग अपने काम में व्यस्त थे, तभी तेज आवाज और चीख-पुकार ने पूरे इलाके को दहला दिया। जहा स्कार्पियो की रफ्तार इतनी अधिक बताई जा रही है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

वही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को तेजी से आते और अचानक दुर्घटना का शिकार होते देखा जा सकता है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि वाहन पहले सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराता है, फिर राहगीरों को चपेट में लेते हुए दुकान के भीतर जा घुसता है। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जहा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि चालक वाहन से उतरते समय असामान्य अवस्था में दिखा। सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button