धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के निवास कोटमा में हुआ भव्य होली मिलन समारोह, क्षेत्रभर से पहुंचे लोग

सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम के निज निवास ग्राम कोटमा (कुसमी) में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में लोगों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने उपस्थित लोगों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों के बीच सकारात्मक माहौल बनाते हैं। उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह भी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे और लोगों से मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता के.के. तिवारी सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष और क्षेत्रीय नेता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्साह और उल्लास से भरा हुआ नजर आया। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे और आपसी मेल-मिलाप का आनंद ले रहे थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन में काफी रौनक देखने को मिली।

आयोजकों के अनुसार शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायिका राखी द्विवेदी द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। उनके गीतों के कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button