नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के पैर पकड़े बोलें- आप हमारे रक्षक हो, बजरंग बली के अवतार हो, इन लोगों को बचा लो

20260324 103322 News E 7 Live

नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के पैर पकड़े बोलें- आप हमारे रक्षक हो, बजरंग बली के अवतार हो, इन लोगों को बचा लो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मध्यप्रदेश के खंडवा में नौकरशाह और जनप्रतिनिधि के बीच हुआ एक मामला सुर्खियों में। इस पूरे वाक़िए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर एक शख़्स के पैर पकड़ते दिखाई दे रहे है। यह शख़्स खंडवा के सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह बताए जा रहे है।

यह बताया जा रहा है, कि खंडवा शहर के सूरजकुंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई से नाराज बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी की। हालात उस वक्त और ज्यादा चर्चा में आ गए, जब नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के पैर पकड़ लिए।

वही हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राठौर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने भावुक हो गए और उनके पैर पकड़ते हुए कहा “आप हमारे रक्षक हो, बजरंग बली के अवतार हो, इन लोगों को बचा लो।” इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है और लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button