पैर पर थूकने को लेकर विवाद, नाबालिग ने युवक पर चाकुओं से दनादन वार कर ले ली जान

पैर पर थूकने को लेकर विवाद, नाबालिग ने युवक पर चाकुओं से दनादन वार कर ले ली जान

कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरगवां में मामूली विवाद पर नाबालिक बदमाश ने बिहार निवासी मजदूर को चाकू मार दिया। घटना के बाद मजदूर की शासकीय जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चाकूबाज की पहचान पुलिस ने कर ली है और उसकी तलाश कर रही है।रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि ग्राम उनसुनी ग्वालबाटी थाना सतरागाछी जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल) निवासी अभिषेक चौधरी, अमित पटेल व बिहार निवासी मो. आसिफ अली दिल्ली की एक कंपनी इलेक्ट्रेशियन का काम करते हैं।

कंपनी के काम से वह अपने साथियों सहित बरगवां में एक ऑफिस में काम करने आया था और तीनों वहीं रह रहे थे। रविवार की रात वे बजाज के ऑफिस के बाहर खड़े थे। इसी दौरान मो. आसिफ अली खाना लेने के लिए जा रहा था, तभी एक नाबालिग निवासी रंगनाथनगर ने आसिफ अली के पैर पर थूक दिया। जब इस बात को लेकर आसिफ ने एतराज किया तो बदमाश विवाद करने लगा।

आरोपी की तलाश शुरू

नाबालिग बदमाश ने अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर दनादन वार किए और मौके से भाग निकला। अभिषेक चौधरी, अमित पटेल सहित घटना स्थल की ओर दौड़े और आसिफ अली को इलाज के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही रंगनाथ नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button