बीएड परीक्षा में पैसों की मांग का आरोप: एपीएसयू की टीम पर गंभीर सवाल, जांच शुरू

IMG 20260408 WA0001 News E 7 Live

बीएड परीक्षा में पैसों की मांग का आरोप: एपीएसयू की टीम पर गंभीर सवाल, जांच शुरू

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीएड एक्सटर्नल परीक्षा लेने गई तीन सदस्यीय टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को सीधी शिक्षा महाविद्यालय में परीक्षा लेने पहुंची टीम के सदस्यों—डॉ. अरदेन्दु रंजन मिश्रा, डॉ. अरुण पांडेय और डॉ. शोभारानी दुबे पर महाविद्यालय प्रबंधन से प्रति विद्यार्थी 15 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।

महाविद्यालय प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने 7 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से भुगतान किया, लेकिन पूरी रकम न मिलने से टीम के एक सदस्य डॉ. अरदेन्दु रंजन मिश्रा ने कथित तौर पर भरे गए परीक्षा फॉर्मेट को फाड़ दिया। इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत विश्वविद्यालय के कुलसचिव को लिखित पत्र के माध्यम से की है और टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार नीरजा नामदेव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि शिकायत पत्र को संज्ञान में लिया गया है और इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नीरजा नामदेव कुलसचिव APSU रीवा 

अमन सिंह बघेल छात्र नेता

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button