बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,एक भी महिला पदाधिकारी नहीं,शिवराज सिंह के चचेरे भाई बने उपाध्यक्ष

20260322 104849 News E 7 Live

बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,एक भी महिला पदाधिकारी नहीं,शिवराज सिंह के चचेरे भाई बने उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन बनाया गया है। इनमें भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत सिंह चौहान उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। खास बात ये है कि बीजेपी में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के दावे के उलट ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक भी महिला को पदाधिकारी नहीं बनाया गया।

आठ उपाध्यक्ष बनाए

जमना सेन

प्रकाश राठौर

संजय यादव

रणजीत सिंह सोंधिया

सुरजीत सिंह चौहान

उदय प्रताप सिंह

राम पटेल

सुरेन्द्र यादव

दो महामंत्री बनाए, एक पद होल्ड रखा

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने दो प्रदेश महामंत्री घोषित किए हैं, एक पद होल्ड रखा है। रविन्द्र लोधी और नरेन्द्र राठौर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

8 बने प्रदेश मंत्री

अतीत पवार

अनिल मण्डावरा

बलवंत भाटी

संतोष मालवीय

वीरेन्द्र धाकड़

राजू जायसवाल

भरत यादव

भगवान सिंह

कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभार:

कोषाध्यक्ष: दिलीप पाटीदार

दो सह कोषाध्यक्ष: प्रदीप राठौर, महेश मालवीय

कार्यालय मंत्री: कमलेश सोलंकी

दो सह कार्यालय मंत्री: विनोद राठौर, जितेन्द्र विश्वकर्मा

मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभार:

मीडिया प्रभारी: दीपक साहू

सह मीडिया प्रभारी: राजेन्द्र नामदेव

सोशल मीडिया प्रभारी: राहुल सेन

सह सोशल मीडिया प्रभारी: योगेश पटेल

आई.टी. एवं अन्य प्रभार:

आई.टी. प्रभारी: निलेश प्रजापति

सह आई.टी. प्रभारी: जीतू यादव

मन की बात प्रभारी: ऋषि यादव

मन की बात सह प्रभारी: धनेश धनंजय

सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए भी प्रभारी बनाए

बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। शासकीय योजना प्रचार-प्रसार प्रभारी हेमन्त महाला और आशीष सोनी को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं निलेश कौशल को प्रशिक्षण प्रभारी और जयकिशोर चौधरी को सह प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button