युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

मध्य प्रदेश: कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बारगवां इलाके में युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करना चार युवकों को भारी पड़ गया। बदमाशों ने विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बारगवां इलाके में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कुछ युवक इलाके में युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसका वहां मौजूद करण, सोनू, कुदीप विश्वकर्मा, गुलाम मुईन और हेमंत ने विरोध किया।

विरोध से नाराज होकर 3 से 4 बदमाशों ने युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चार युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार हेमंत नामक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज कटनी में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button