वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,युवती की आत्महत्या की धमकी, बरी आरोपी पर फिर FIR के दबाव का आरोप

20260330 205824 News E 7 Live

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,युवती की आत्महत्या की धमकी, बरी आरोपी पर फिर FIR के दबाव का आरोप, पुलिस ने कराया वीडियो डिलीट

सीधी (मध्यप्रदेश)। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावल चौकी इलाके से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वायरल वीडियो में एक युवती फेसबुक के माध्यम से आत्महत्या करने की धमकी देती नजर आ रही है। वीडियो में युवती अपने जीवन को बर्बाद किए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के नाम भी लेती दिखाई दे रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला पहले से ही गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2024 में युवती द्वारा एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म (धारा 376) का मामला दर्ज कराया गया था। हालांकि, आरोपी को पहले ही अग्रिम जमानत मिल गई थी और फरवरी 2026 में उच्च न्यायालय द्वारा उसे बरी कर दिया गया।

इसी मामले को लेकर अब नया मोड़ सामने आया है। अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बेस के अनुसार, युवती द्वारा वायरल वीडियो जारी कर पुनः FIR दर्ज करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वीडियो में युवती ने यह भी कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा, वह ऐसे ही वीडियो बनाती रहेगी और जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवती को समझाइश दी और उसका वीडियो डिलीट करवाया गया। साथ ही उसे चेतावनी दी गई कि इस प्रकार की धमकी देना और दबाव बनाना गैरकानूनी है, जिसके चलते उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता सहित सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button