श्री राम नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर


श्री राम नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर
युवाओं द्वारा नगर परिषद चुरहट में दिनांक 27 मार्च ,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘राम नवमी’ के अवसर पर शहर में भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली गई। भक्ति और उत्साह के इस संगम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा शहर राममय हो गया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ माता काली मंदिर चुरहट से विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ हुआ। यात्रा के मुख्य आकर्षण भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की जीवंत झाँकियाँ रहीं। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली , मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। राम दरबार की झाँकी ने सबका मन मोह लिया। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” के नारों और भक्ति भजनों पर झूमते नजर आए।
शोभा यात्रा का समापन बूढ़ी माता मंदिर चुरहट में किया गया एवं उपरांत भजन संध्या का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनेंद्र मिश्र “राजन भैया” द्वारा दीप प्रज्वलन करके शुरुआत की गई। जिसमें भजन गायक सूरज नामदेव,दीपक नामदेव द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन मातृशक्ति आस्था सिंह तथा अमृतलाल पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालु मातृशक्ति एवं राम भक्त_ सुखनंदन सोनी “भैया” ,ऋषि राहुल पांडे, सृजल गुप्ता, शिव नारायण दुबे “डब्लू” अजय रजक,सुमित गुप्ता, अजीत गुप्ता,नमन पांडे,सत्यम गुप्ता,रवि पाण्डेय,विनय सोनी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
