सड़क किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

सड़क किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

एमपी के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला। घटना निवास चौकी अंतर्गत रजनिया गांव के पास की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

वही जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार बैस के रूप में हुई है, जो मझौली थाना क्षेत्र के खनतरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार बैस शनिवार देर रात किसी काम से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। रविवार सुबह जब ग्रामीण सड़क किनारे से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ युवक का शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस और निवास चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जहा स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस तरह से युवक का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला है, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

वही पुलिस ने घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।

अब फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। सरई थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button