सिहावल चौकी क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली, पुलिस रही अलर्ट

सिहावल चौकी क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली, पुलिस रही अलर्ट

राजबहोर केवट सिंहावल 

सीधी जिले के सिहावल चौकी क्षेत्र में रंगों का पर्व होली इस वर्ष शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र में रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों की धूम देखने को मिली।

चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। चौकी पुलिस की नजर क्षेत्र के हर संवेदनशील स्थान पर बनी रही, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

कुछ असामाजिक तत्वों ने बिगाड़ने की कोशिश की फिज़ा

जहां एक ओर पूरा क्षेत्र भाईचारे और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया, वहीं कुछ अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों ने त्योहार की मिठास में खलल डालने का प्रयास किया।

पुलिस की चौकस निगरानी के चलते ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, सिहावल क्षेत्र के बाक़ी और बघोर इलाके में मामूली विवाद की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात नियंत्रण कर पाया गया।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में शांति का माहौल कायम है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है। विस्तृत अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार करें।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button