सिहावल-सुपेला में पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के घर समर्थकों का लगा तांता

सिहावल-सुपेला में पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के घर समर्थकों का लगा तांता

राजबहोर केवट सिंहावल 

सीधी जिले के सिहावल मुख्यालय अंतर्गत सुपेला में पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के निवास पर सुबह से लेकर देर शाम तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।

जैसे ही उनके आगमन की सूचना क्षेत्र में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। युवा कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक, सभी ने पहुंचकर पूर्व मंत्री का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता से फिर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं पूर्व मंत्री ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

दिनभर मुलाकातों और चर्चा का दौर चलता रहा, जिससे सुपेला का माहौल राजनीतिक रूप से गरमाया नजर आया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button