सीधी में ‘नारी उत्थान पहल’ की मिसाल,HPV टीकाकरण और जागरूकता से बेटियों के स्वास्थ्य को मिला नया संबल


सीधी में ‘नारी उत्थान पहल’ की मिसाल,HPV टीकाकरण और जागरूकता से बेटियों के स्वास्थ्य को मिला नया संबल
एमपी के सीधी में सृजन फाउंडेशन एवं जिला चिकित्सालय की संयुक्त पहल से “नारी उत्थान पहल” के अंतर्गत HPV टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 09 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बालिकाओं और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
वही विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की तथा टीके से जुड़े भ्रम और सवालों का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को जागरूक करते हुए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई।
अब सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील पाण्डेय ने कहा कि संस्था समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि HPV टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और 150 से अधिक देशों में अपनाया जा चुका है।
इस कार्यक्रम में छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार को जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराएं।
जहा एचपीवी टीकाकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित है, इसलिए सभी पात्र बालिकाएं समय रहते टीका अवश्य लगवाएं।
