सीधी में प्रशासनिक फेरबदल,11 नायब तहसीलदारों और प्रभारियों का कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

IMG 20260316 WA0038 News E 7 Live

सीधी में प्रशासनिक फेरबदल,11 नायब तहसीलदारों और प्रभारियों का कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

एमपी के सीधी जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नायब तहसीलदार, प्रभारी नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के बीच कार्य विभाजन करते हुए नई पदस्थापनाएं निर्धारित कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से 16 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया है, जिसमें कुल 11 अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

अब जारी आदेश के अनुसार, नायब तहसीलदार श्रीमती वेदवती सिंह, जो वर्तमान में तहसील मझौली के वृत्त जोवा में पदस्थ थीं, उन्हें कलेक्टर कार्यालय सीधी में सीएम हेल्पलाइन शाखा में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार अमित कुमार दुबे, जो तहसील कुसमी के वृत्त पोंड़ी में कार्यरत थे, उन्हें तहसील गोपदबनास के वृत्त गिर्द-द्वितीय में पदस्थ किया गया है।

अब इस तरह प्रभारी नायब तहसीलदार धनकुवर टौप्पो, जो मड़वास तहसील के वृत्त गिजवार में पदस्थ थे, उन्हें कलेक्टर कार्यालय सीधी की सीएम हेल्पलाइन शाखा में सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं परमसुख बंसल, जो सिहावल तहसील में प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्य कर रहे थे, उन्हें रामपुर नैकिन तहसील के वृत्त रामपुर में प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है।

वही इसके अलावा महेन्द्र कुमार द्विवेदी को रामपुर नैकिन से स्थानांतरित कर तहसील कुसमी के वृत्त पोंड़ी में प्रभारी नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं जयप्रकाश पाण्डेय, जो बहरी तहसील के वृत्त कुबरी में पदस्थ थे, उन्हें तहसील सिहावल का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।

जहा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ उपेन्द्र कुमार द्विवेदी को तहसील कुसमी के वृत्त भुईमाड़, गणेश प्रसाद पाण्डे को तहसील मझौली के वृत्त जोवा, तथा दीनबन्धु प्रजापति को तहसील चुरहट में प्रभारी नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही मनोज कुमार द्विवेदी को तहसील बहरी के वृत्त कुबरी तथा हंसराज सिंह को तहसील मड़वास के वृत्त गिजवार में प्रभारी नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वही कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को जिले की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button