सीधी में बड़ा हादसा टला, आंगनवाड़ी केंद्र के पास भीषण आग, 7 बच्चों की जान बची,डेढ़ घंटे तक धधकती रही लपटें

IMG 20260407 134048 News E 7 Live

सीधी में बड़ा हादसा टला, आंगनवाड़ी केंद्र के पास भीषण आग, 7 बच्चों की जान बची,डेढ़ घंटे तक धधकती रही लपटें

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन के तीनों ओर लपटें फैल गईं और बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया।

बताया यह भी जा रहा है कि यह आग मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे लगी, उस समय आंगनवाड़ी केंद्र में 7 छोटे बच्चे और एक कार्यकर्ता उर्मिला द्विवेदी मौजूद थीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उर्मिला द्विवेदी ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके घरों तक पहुंचाया। उनकी इस सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

वही आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हुआ। देखते ही देखते लपटें और तेज हो गईं और आग जंगल की ओर बढ़ने लगी, जिससे खतरा और बढ़ गया।

जहा सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही डायल 112 और 108 की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। ग्रामीणों के सहयोग से लगातार प्रयास जारी हैं, लेकिन डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी।

वही थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित सभी आवश्यक सेवाओं को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button