सेमरिया में स्कूल के बाहर गुंडागर्दी का LIVE VIDEO वायरल, बाइक सवार बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा पीटा

20260317 143626 News E 7 Live

सेमरिया में स्कूल के बाहर गुंडागर्दी का LIVE VIDEO वायरल, बाइक सवार बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा पीटा, जवाब में छात्रों की पत्थरबाजी

सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के साथ हुई मारपीट का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार कुछ बदमाश आधा दर्जन छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना स्कूल के मुख्य गेट के बाहर की बताई जा रही है। हमले के दौरान छात्र भी पीछे नहीं हटे और अपने बचाव में पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना में दो छात्रों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अब प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में है।

वही मारपीट की वजह फिलहाल आपसी विवाद बताई जा रही है, हालांकि असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य अनिल मिश्रा ने कहा कि वे फिलहाल मूल्यांकन कार्य में व्यस्त हैं और उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी।

जहा सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि उन्होंने भी वायरल वीडियो देखा है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button