₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार,₹5 हजार लेते ही लोकायुक्त की कार्रवाई से सीधी में मचा हड़कंप

20260316 110911 News E 7 Live

₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार,₹5 हजार लेते ही लोकायुक्त की कार्रवाई से सीधी में मचा हड़कंप

एमपी के सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हल्का मिर्चीवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त टीम ने सोमवार सुबह उन्हें ₹5000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्चीवार निवासी शिकायतकर्ता मुनेश्वर प्रसाद सोनी से पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा वारिसाना सहित तीन अलग-अलग राजस्व मामलों में कुल ₹50,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मामला पूरा करने के एवज में पटवारी पहले ही ₹25,000 ले चुका था, जबकि बाकी दो मामलों को निपटाने के लिए लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

वही पीड़ित मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया कि पटवारी द्वारा लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।

इस लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। योजना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे सीधी शहर के जिला अस्पताल के पास स्थित पटवारी के आवास पर शिकायतकर्ता को ₹5000 देने के लिए भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

अब कार्रवाई के बाद आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोकायुक्त टीम द्वारा सीधी शहर के सर्किट हाउस में मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वही लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की गई है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button