अतिक्रमण हटाने से लेकर जर्जर स्कूल भवन गिराने तक तेज हुई कार्रवाई

FB IMG 1774362601117 News E 7 Live

सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर जैन का सख्त रुख,अतिक्रमण हटाने से लेकर जर्जर स्कूल भवन गिराने तक तेज हुई कार्रवाई

मऊगंज जिले में सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने पटेहरा, खटखरी और बड़इया मोड़ क्षेत्र का निरीक्षण कर साफ संकेत दे दिए हैं कि लापरवाही और अतिक्रमण अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस दौरे को जिले में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ाने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और रोड मार्किंग जैसे जरूरी सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी-छोटी व्यवस्थाएं ही बड़े हादसों को रोकने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। यही वजह है कि अब इन कार्यों में देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

वही इस दौरान सबसे सख्त रुख अतिक्रमण को लेकर देखने को मिला। कलेक्टर जैन ने सर्विस रोड पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह न केवल यातायात बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की बड़ी वजह भी बनते हैं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई कर अभियान चलाने के निर्देश दिए।

वही खटखरी में शासकीय कन्या हाई स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने उसे तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जोखिम वाले ढांचों को जल्द हटाया जाए।

जहा अब हनुमना नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड के निर्माण में अतिक्रमण को बड़ी बाधा मानते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में बाधा बनने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button