अवैध रेत परिवहन करने वाले माफिया बने काल 17 वर्ष मासूम किशोरी को कुचला

IMG 20260314 WA0001 News E 7 Live

अवैध रेत परिवहन करने वाले माफिया बने काल 17 वर्ष मासूम किशोरी को कुचला

मध्य प्रदेश – सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के बरगड़ा में अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने 17 वर्षीय मासूम किशोरी को कुचल दिया, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गढ़वा पुलिस की मेहरबानी से क्षेत्र में अवैध रेत माफिया बेखौफ होकर रेत का परिवहन कर रहे हैं। जबकि जिले के कलेक्टर और एसपी द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद जमीन पर रेत माफिया की “एक्सप्रेस सेवा” जारी रहने पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध रेत परिवहन पर सख्ती होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस मामले में गढ़वा थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी?

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button