अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, डंपर जब्त

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, डंपर जब्त

सीधी, 24 फरवरी 2026।

कलेक्टर सीधी श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री शिशिर यादव के नेतृत्व में खनिज दल ने अवैध रेत उत्खनन/परिवहन पर कार्रवाई की।

शिकायत की जांच के दौरान ग्राम अमरवाह, तहसील गोपदबनास में डंपर क्रमांक MP53GA4181 रेत परिवहन करते पाया गया। ई-खनिज पोर्टल पर ईटीपी जारी न होने पर वाहन को जब्त कर थाना जमोड़ी भेजा गया। बीच रास्ते में वाहन स्वामी द्वारा जीपीएस लॉक कर वाहन रोक दिया गया तथा चालक मौके से फरार हो गया। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहन को मय रेत थाना जमोड़ी में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

वाहन मालिक के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अभियान में नगर सैनिकों एवं विभागीय अमले का सहयोग रहा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button