आज भोपाल-रीवा समेत इन जिलों में होगी बारिश, गेहूं और लहसुन की खड़ी फसल पर संकट

IMG 20260320 WA0017 News E 7 Live

आज भोपाल-रीवा समेत इन जिलों में होगी बारिश, गेहूं और लहसुन की खड़ी फसल पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है। गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा, जहां कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में देर रात और शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर सहित 34 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के मध्य हिस्से में सक्रिय सिस्टम के कारण अगले 24 घंटों में सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

20 मार्च को सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, छतरपु, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी, बारिश के आसार हैं। जबकि 21 मार्च को सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

गुरुवार को वर्ष प्रतिपदा पर करीब 33 जिलों में बादल छाए रहे। खंडवा, बुरहानपुर, कटनी और अनूपपुर जिलों में बारिश भी हुई। भोपाल में देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं खंडवा, अनूपपुर, धार के बदनावर और बैतूल के मुलताई सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 22 मार्च तक अलग-अलग जिलों में बारिश, झंझावात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

झाबुआ, आलीराजपुर और रतलाम जिलों में भी मौसम बदला हुआ है। वर्षा और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और लहसुन को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार शाम से गुरुवार तक खंडवा, बुरहानपुर और अनूपपुर जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सहित कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और झंझावात की संभावना है।

बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन और पांढुर्णा जिलों में इसकी संभावना अधिक है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। शुक्रवार को सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। वहीं शनिवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर और शहडोल जिलों के कुछ भागों में ऐसा हो सकता है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button