एक चेहरे से 50 सिम,सीधी के कहीं आप भी तो नहीं है इसके शिकार

एक चेहरे से 50 सिम का खेल बेनकाब,ऑपरेशन FACE में फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सीधी शहर में चल रहे फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क पर कोतवाली पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में “ऑपरेशन FACE” के तहत की गई इस कार्रवाई में ऐसे जालसाज का पर्दाफाश हुआ है, जो लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहा था।

भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दूरसंचार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए संदिग्ध डेटा की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वर्ष 2023 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकग्निशन टूल के जरिए ऐसे मोबाइल नंबरों की पहचान की गई, जो एक ही व्यक्ति के चेहरे पर अलग-अलग नाम और पते से दर्ज थे। तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि एक ही चेहरे पर 50 से अधिक सिम सक्रिय किए गए थे।

इस जांच को आगे बढ़ाते हुए साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र प्रजापति को चिन्हित कर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी एक पॉइंट ऑफ सेल (POS) एजेंट के रूप में कार्यरत था और अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्रों की कॉपी अपने पास रख लेता था। बाद में उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अपनी फोटो लगाकर फर्जी तरीके से नए सिम एक्टिवेट कर देता था।

अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित दूरसंचार अधिनियम और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वही इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि सिम खरीदते समय केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही संपर्क करें और समय-समय पर अपने नाम पर सक्रिय सिम की जानकारी जरूर जांचते रहें।

जहा कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय फर्जी सिम गिरोहों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों के बीच भी साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button