कक्षा पांचवी तथा आठवीं की परीक्षा मे 98.5% छात्र हुए शामिल,परीक्षा व्यवस्थित संचालित।

कक्षा पांचवी तथा आठवीं की परीक्षा मे 98.5% छात्र हुए शामिल,परीक्षा व्यवस्थित संचालित।

अमित श्रीवास्तव कुसमी।

मध्य प्रदेश शासन, राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन तथा जिला शिक्षा केंद्र सीधी के मार्गदर्शन में कक्षा पांचवी तथा आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित हो रही है ।

23 फरवरी को अंग्रेजी विषय में कुल परीक्षार्थी 3804 में 3744 बच्चे उपस्थित रहें।परीक्षा में उपस्थित का प्रतिशत 98.42 पाई गई।

कुसमी विकासखण्ड में यह परीक्षा 45 परीक्षा केंद्रों में संचालित है तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 219 स्कूलों के कक्षा पांचवी के 2125 तथा कक्षा आठवीं के 1691 बच्चे सम्मिलित होने का लक्ष्य है।

पेपर के संधारण,वितरण एवं संकलन हेतु जनशिक्षा केंद्रों को इकाई बनाया गया है।जनशिक्षा केंद्र से प्रतिदिन केंद्राध्यक्ष अथवा सहायक केंद्राध्यक्ष द्वारा पेपर का उठाव किया जाता है तथा प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति उपरांत तुरंत कॉपियां संकलन केंद्र (जन शिक्षा केंद्रों) में जमा कराई जा रही है।

बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड स्तर पर परीक्षा समिति गठित की गई है तथा विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ।

श्री द्विवेदी द्वारा बताया गया कि परीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु जनशिक्षा केंद्र स्तर पर एक एक दल गठित किया गया है, जो प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों का शतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।

बीआरसीसी कुसमी द्वारा आज परीक्षा केंद्र सांदीपनि विद्यालय कुसमी,मॉडल कुसमी तथा दुआरी का निरीक्षण किया गया,सभी जन शिक्षा केंद्र प्रभारियों द्वारा भी आज अपने दल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा बीआरसी की टीम द्वारा परीक्षा केंद्र जूरी, मेड़रा आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

परीक्षा सुव्यवस्थित संचालित पाए जाने पर सभी केंद्राध्यक्षों को शुभकामना एवं बधाई दी गई ।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button