कलेक्टर नहीं मिले तो ट्रांसफार्मर पर चढ़ा शराबी युवक,पत्नी को वापस बुलाने लगाई कलेक्टर से गुहार

कलेक्टर नहीं मिले तो ट्रांसफार्मर पर चढ़ा शराबी युवक,पत्नी को वापस बुलाने लगाई कलेक्टर से गुहार

मध्य प्रदेश – दमोह कलेक्ट्रेट में गुरुवार शाम एक युवक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से शराब के नशे में मिलने पहुंचा। जब उसकी मुलाकात कलेक्टर से नहीं हो पाई तो वह परिसर से बाहर निकला और ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया।

जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तत्काल ही ट्रांसफार्मर की लाइट बंद कराई गई और सूचना कलेक्टर को दी गई। युवक की पत्नी कहीं चली गई है जिसे वापस बुलाने की गुहार उसने कलेक्टर से लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन लेकर न्याय संगत कार्रवाई की बात कही है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया तिन्दोनी गांव से एक युवक शराब के नशे में उनसे मिलने आया था, लेकिन वह उसे समय मीटिंग में थे। इसलिए सुरक्षा कारणों के चलते युवक से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाला और एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। तभी वह कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे उन्होंने युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा देखा तो वह उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने बात की तो युवक ने बताया कि उसकी पत्नी किसी के बहकावे में आकर कहीं चली गई है और उसके बच्चे भी वह साथ ले गई है। उसकी मांग है कि प्रशासन उसकी पत्नी और बच्चों को वापस बुलाए। कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने युवक को समझाइश देकर नीचे उतरवाया। उससे आवेदन लेकर उचित कार्रवाई की बात युवक से कही गई है। जिससे वह संतुष्ट हो गया और अपने घर चला गया। इस दौरान उसके भोजन पानी की व्यवस्था भी कराई गई थी।

जिस समय युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था वह काफी अधिक शराब के नशे में था और कलेक्टर के काफी मनाने के बाद ही वह नीचे उतरा। उसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ लग गई थी। उन्होंने भी युवक को आश्वासन दिया कि वह नीचे उतर आए उसकी बात सुनी जाएगी और किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button