कुसमी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का आगाज़,नदी में बोरी बंधान से जल संरक्षण की मजबूत पहल

IMG 20260319 WA0025 News E 7 Live

कुसमी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का आगाज़,नदी में बोरी बंधान से जल संरक्षण की मजबूत पहल, गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत

एमपी के सीधी जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 के “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को कुसमी नदी में बोरी बंधान के साथ किया गया।

अब इस अभियान के तहत कुसमी नदी में बोरी बंधान कर जल को रोकने की व्यवस्था की गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल स्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ग्राम भगवार में स्थित बरी नदी में भी इसी प्रकार का बोरी बंधान किया गया। इस कार्य से कुसमी, भगवार और छपरा टोला जैसे गांवों में जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

जहा विशेषज्ञों के अनुसार, बोरी बंधान एक सरल लेकिन प्रभावी तकनीक है, जिससे बहते पानी को रोककर उसे जमीन में समाहित किया जाता है। इससे कुओं और हैंडपंपों का जल स्तर बढ़ता है और गर्मी के मौसम में भी पानी की समस्या से राहत मिलती है। इस पहल से न केवल ग्रामीणों को पेयजल मिलेगा, बल्कि पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा।

वही इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा बाई सिंह, जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, तहसीलदार नारायण सिंह, बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, सहायक यंत्री बृजेंद्र कोरी, उपयंत्री अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रदीप द्विवेदी सहित ग्राम पंचायत कुसमी और भगवार के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जहा ग्राम पंचायत के सचिव ने जानकारी दी कि आने वाले समय में चार और स्थानों पर बोरी बंधान कार्य किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण को और मजबूती मिलेगी। यह अभियान न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भविष्य के लिए भी जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button