जबलपुर आंदोलन की तैयारी में जुटी युवा कांग्रेस,सीधी में प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का जोरदार स्वागत

Screenshot 20260403 201826 News E 7 Live

जबलपुर आंदोलन की तैयारी में जुटी युवा कांग्रेस,सीधी में प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

एमपी के सीधी जिले में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का आगमन हुआ, जिसके बाद जिलेभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पूरे आयोजन में जोश और ऊर्जा साफ नजर आई।

वही इस दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष करुण सिंह के साथ विधानसभा सीधी अध्यक्ष विकास सिंह परिहार एवं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

सीधी के जमोड़ी बाईपास के पास विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह परिहार के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने अपने संबोधन में कहा कि 16 अप्रैल को जबलपुर में एक विशाल आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए वे लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे करीब 10 दिनों तक विभिन्न जिलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और उन्हें आंदोलन के लिए तैयार कर रहे हैं।

वही प्रदेश अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार नहीं मिल पा रहा है, वहीं शिक्षा नीति में भी कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी गंभीर बताते हुए कहा कि इन्हीं सभी समस्याओं के खिलाफ जबलपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button