जामा मस्जिद मड़वास में अता की गई ईद उल फितर की नमाज 

IMG 20260321 WA0028 News E 7 Live

जामा मस्जिद मड़वास में अता की गई ईद उल फितर की नमाज 

जामा मस्जिद मड़वास में ईद उल फितर ईद की नमाज अता की गई। मुस्लिम भाइयों का रमजान महीना सबसे पाक व बरकत वाला महीना माना जाता है। रमजान के महीने के तीसरे रोजे के दिन बाद 20 मार्च को शाम में चांद दिखाई देने पर जिले भर में अमन सुकून व हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम भाई ईदगाह में शामिल हुए और फिर नवाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जामा मस्जिद मड़वास में ईद उल फितर की नमाज सुबह 9: बजे अदा की गई। नवाज सैय्यद मेहदी हसन साहब किबला ने ईद की नमाज पढ़ाई।

ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए मड़वास जमा मस्जिद में पहुंचे कुसमी खोखरा मझिगवां खजुरिया धनौर अकला नूरी मोहल्ला महखोर के सैकड़ो की संख्या में लोग ईद की नमाज अता कर करने के लिए जामा मस्जिद में शामिल हुए। रमजान के 30 दिनों तक मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखकर 30 दिन तक कुराने पाक की तिलावत कर व चांद देखने के बाद ईद उल फितर की नमाज अता की गई आखरी रोज के दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद का पर्व मनाया जाता है।

सभी मुस्लिम भाइयों के घरों पर मीठी सेवई बनाई जाती है। आस-पड़ोस के सभी लोगों को मिठाई खिलाई जाती है। भाईचारे का पैगाम दिया जाता है रमजान का पाक महीना खुशी व मोहब्बत के साथ मनाया जाता है। मुस्लिम भाई आपस में गले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। मुस्लिम भाई ईद के दिन नवाज अता करने के बाद ईदगाह (कब्रिस्तान) में अपने बुजुर्गों व मरहूम मरहूमों के कब्र पर दुआ और फतिया पढ़ते हैं। अपने देश और वतन के लिए नेकी और अमन चैन की दुआ मांगते हैं।

ईद की नमाज सैकड़ो की संख्या में लोग जमा मस्जिद में ईद उल फितर की नवाज़ अता के लिए प्रशासनिक शांति व्यवस्था बनाने के लिए थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल उप निरीक्षक रघुवीर सिंह एएसआई राजकुमार सिंह परिहार एएसआई पी.डी सोनवंशी प्रधान आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह इत्यादि पुलिस बल मौजूद रहा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button