जेसीबी चालक की हत्या, हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई जेसीबी

जेसीबी चालक की हत्या, हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई जेसीबी

रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत पटेहरा चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पटेहरा निवासी दुर्गेश कोल (18 वर्ष), पिता पप्पू कोल के रूप में हुई है, जो पेशे से जेसीबी चालक था।

जानकारी के अनुसार घटना तलरी पोखरी के पास शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश कोल की कुछ लोगों से शराब के नशे में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए दुर्गेश के शव को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर उसके ऊपर जेसीबी चढ़ा दी, ताकि मामला सड़क हादसे जैसा लगे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना भी दी।

सूचना मिलते ही नारायण कुम्हारे एसडीओपी डभौरा,थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button