तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

सीधी जिले के ग्राम अकऊरी में बुधवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और वे लंबे समय तक तड़पते रहे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर न मिलने से हालात और बिगड़ गए।

अब घायलों में राहुल यादव और किशन यादव शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। तीसरे घायल युवक की पहचान देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों के मुताबिक करीब आधे घंटे तक कोई डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं था। इस देरी से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

वही घायल युवक के रिश्तेदार संदीप कुमार यादव, जो कश्मीर में इंडियन आर्मी में तैनात हैं, ने भावुक होते हुए कहा, “मैं देश की रक्षा करता हूं, लेकिन यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था देखकर बहुत दुख होता है। मैं खुद अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को अस्पताल लेकर आया, पर यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। समय पर इलाज मिलता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।”

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राजेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया से कोई बयान देने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों की कमी को लेकर भी उन्होंने चुप्पी साध ली।

सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है और गंभीर घायलों को रेफर किया जा रहा है। उनका कहना है कि परिजन नशे की हालत में थे और अस्पताल स्टाफ के साथ बदतमीजी कर रहे थे, जिससे काम में बाधा आई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसपी से बात की गई है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वही फिलहाल तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button