त्योहारों से पहले सिहावल चौकी में मंथन, पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न

त्योहारों से पहले सिहावल चौकी में मंथन, पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न

राजबहोर केवट सिंहावल 

सिहावल। आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह को लेकर सिहावल चौकी में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुई।

त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ सिहावल मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए रमजान के दौरान आपसी सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखने की बात कही।

दोनों पक्षों ने एकमत होकर त्योहारों को भाईचारे और सम्मान के साथ मनाने का संकल्प दोहराया।

चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जुलूस मार्ग, डीजे की समय सीमा और नमाज के समय को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का उद्देश्य स्पष्ट रहा—होली के रंग और रमजान की रौनक आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हों, ताकि सिहावल क्षेत्र एक बार फिर गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल पेश कर सके।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button