दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल – News E 7 Live

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव और एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक/पंजीकृत मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 27 फरवरी 2025 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

Sidhi news:इस संपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, एएसआई संदीप वर्मा, प्रधान आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा, आरक्षक महेंद्र तिवारी, महिला आरक्षक अंजलि सिंह एवं पुलिस चौकी मोहनिया से आरक्षक सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button