पुराने बस स्टैंड की शराब दुकान पर आबकारी का सख्त एक्शन,ओवररेटिंग, गंदगी और खुले में शराबखोरी पर लगाम

Screenshot 20260412 231719 News E 7 Live

पुराने बस स्टैंड की शराब दुकान पर आबकारी का सख्त एक्शन,ओवररेटिंग, गंदगी और खुले में शराबखोरी पर लगाम

एमपी के सीधी शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित देसी-विदेशी शराब दुकान पर आबकारी विभाग ने रविवार रात अचानक छापामार कार्रवाई कर सख्ती का संदेश दिया। यह कार्रवाई रात करीब 10:30 बजे की गई, जब आबकारी विभाग के अधिकारी एसके सिंह अपने 8 कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीधी आबकारी अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान के लाइसेंसधारी ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शासन द्वारा निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री बिल्कुल न की जाए। यदि ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें हर 2 घंटे में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस कार्रवाई के दौरान दुकान के आसपास लगे चखना और मूंगफली बेचने वाले दुकानदारों को भी समझाइश दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे किसी भी व्यक्ति को दुकान के आसपास खड़े होकर शराब पीने की अनुमति न दें और ऐसे ग्राहकों को सामान भी न बेचें जो सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहे हों।

जहा एसके सिंह ने आगे बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। यदि किसी भी प्रकार का विवाद या झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

वही इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आबकारी विभाग की इस सख्ती को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि अब खुले में शराबखोरी और अव्यवस्था पर अंकुश लगेगा। यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button