प्रशासनिक फेरबदल मे अखिलेश कुमार सिंह बने देवसर एसडीएम, सौरभ मिश्रा चितरंगी भेजे गए,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

प्रशासनिक फेरबदल मे अखिलेश कुमार सिंह बने देवसर एसडीएम, सौरभ मिश्रा चितरंगी भेजे गए,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

एमपी के सिंगरौली जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जहा आदेश क्रमांक 110/स्थापना/2026 के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वही इस जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री अखिलेश कुमार सिंह, जो अभी तक कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली में पदस्थ थे, उन्हें उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) देवसर के पद पर पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर रहे श्री सौरभ मिश्रा, जो वर्तमान में उपखण्ड अधिकारी चितरंगी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब उपखण्ड अधिकारी देवसर के पद पर पदस्थ किया गया है।

जहा अब इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार द्विवेदी, जो अभी तक तहसीलदार देवसर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उपखण्ड अधिकारी चितरंगी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वही सिंगरौली कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा।

वही प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। अब देवसर और चितरंगी दोनों ही उपखंड जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्र माने जाते हैं, जहां राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारी निभाते हैं।

यह प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद अधिकारियों के सामने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान, राजस्व प्रकरणों के निपटारे और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने की जिम्मेदारी होगी।

सिंगरौली कलेक्टर कार्यालय से जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही वे अपने-अपने उपखंडों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button