प्रेमिका का रिश्ता तय होने से टूटा प्रेमी, उठा लिया खौफनाक कदम

प्रेमिका का रिश्ता तय होने से टूटा प्रेमी, उठा लिया खौफनाक कदम

शहडोल: एक युवक एक युवती से बेइंतहा प्यार करता था. लेकिन यवती की शादी कहीं और तय हो गई. यह गम युवक बर्दाश्त नहीं कर सकता और उसने अपनी जिंदगी खत्म कर दी. घटना शहडोल के धनपुरी की है, जहां एक युवक ने अपनी जान दे दी. बताया जा राह है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने इस तरह का कदम उठाया है. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

कहीं और तय हो गया था प्रेमिका का रिश्ता

मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 का है. धनपुरी नंबर 4 के रहने वाले स्टेशनरी संचालक अनुपम उर्फ निशु शर्मा का अनूपपुर जिले की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे. लेकिन हाल ही में युवती का विवाह कहीं और तय हो गया था. इस बात से युवक गहरे सदमे में चला गया, और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था.

कमरे में मृत मिला युवक

बीते दिन अनुपम ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक जब वहां से कोई आहट नहीं आई. जब परिजन ने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिससे परिजन चिंता में आ गए. उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजे को तोड़ दिया. अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. अनुपम अचेत अवस्था में कमरे में पड़ा था. परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मर्ग कायम किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो का कहना है कि, ”धनपुरी नंबर चार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. आशंका है कि, प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने सुसाइड किया है. मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है.”

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button