प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म,गर्भवती होने पर पता चला,आरोपी की बहनों पर भी सहयोग का आरोप

IMG 20260313 WA0059 News E 7 Live

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म,गर्भवती होने पर पता चला,आरोपी की बहनों पर भी सहयोग का आरोप

पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया मामला…

एमपी के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछंड चौकी इलाके में दलित समाज की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम समाज के नाबालिग युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर करीब एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

वही आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देता रहा और बार-बार मिलने के लिए बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर वह युवती को बदनाम करने और किसी को बताने पर धमकी देता, मछण्ड इलाके में रहने वाली नाबालिग युवती की पहचान करीब एक साल पहले एक नाबालिग युवक से हुई थी। शुरुआत में आरोपी की बहनें उसे अपने घर बुलाती थी, उसकी दोस्ती अपने भाई से कराई।

जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे आरोपी युवक ने दोस्ती को प्रेम संबंध के अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे अलग-अलग बहाने बनाकर मिलने के लिए बुलाने लगा और इसी दौरान उसने कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा, जिससे वह उसके झांसे में आती रही।

अब पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की बहनों ने भी इस पूरे मामले में उसका साथ दिया। कई बार उन्होंने ही युवती को अपने घर बुलाया और वहां अपने भाई से उसके साथ दुष्कर्म करवाया। युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसे बदनाम करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता इसी डर के कारण वह लंबे समय तक इस बारे में किसी को नहीं बता सकी।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। घटना सामने आते ही परिवार के लोग और कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य पीड़िता को साथ लेकर रौन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।

अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के बयान न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए है। जिससे पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

वही डीएसपी दीपक तोमर का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button