फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंट, पत्नी ने बनाया वीडियो,वायरल क्लिप पर फिर हरकत में पुलिस

20260324 104626 News E 7 Live

फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंट, पत्नी ने बनाया वीडियो,वायरल क्लिप पर फिर हरकत में पुलिस

एमपी के जबलपुर शहर में एक बार फिर फ्लाईओवर पर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जिसने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक फ्लाईओवर की ऊंचाई पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जबकि उसकी पत्नी मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट कर रही है।

इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वीडियो हाल ही का बताया जा रहा है और उसी फ्लाईओवर का है, जहां पहले भी स्टंटबाजी के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस समय शूट किया गया, साथ ही इसमें शामिल युवक की पहचान भी की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी प्रकार के एक वायरल वीडियो पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जो प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही न केवल खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी जोखिम में डालती है।

वही पुलिस ने साफ किया है कि वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

फिलहाल, इस वायरल वीडियो को आधार बनाकर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button