बड़खरा में बाइक–स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार का दिखा कहर,बड़खरा में बाइक–स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

एमपी के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़खरा में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वही मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़खरा निवासी मनोज साकेत और इसी गांव के रहने वाले लाल साकेत अपने-अपने दोपहिया वाहनों से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक मोड़ पर दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के संबंध में ग्रामीण कृष्णप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और सड़क पर मोड़ होने की वजह से एक-दूसरे को समय पर देख नहीं पाए। अचानक सामने आने से दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट पहुंचाया।

जहा कृष्णप्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है और जल्द ही उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में पदस्थ डॉक्टर पीढ़िया ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनके सिर में चोट आई है और हाथ-पैर में भी चोटें लगी हैं। डॉक्टरों द्वारा घावों की मलहम-पट्टी कर दी गई है और दोनों का एक्स-रे कराने के लिए लिखा गया है, ताकि अंदरूनी चोटों की सही जानकारी मिल सके।

वही फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपचार तय किया जाएगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button