बरमंडल में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

धार जिले के राजोद थाना अंतर्गत बरमंडल में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरमंडल में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ रस्सी से बांधकर उसे डंडों और मोटी रस्सी से बेरहमी से पीटा जा रहा है, जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग मूकदर्शक बनकर यह पूरा तमाशा देखते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट का शिकार बने युवक का नाम दीपक मारू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे पकड़कर रस्सी से बांधा गया और बेरहमी से पीटा गया।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में मारपीट करने वाले मांगीलाल मारू द्वारा ही युवक दीपक के खिलाफ राजोद थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जबकि वायरल वीडियो में युवक के साथ हो रही बर्बरता साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वीडियो में युवक को जिस तरह बेरहमी से पीटा जा रहा है, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला मंजर है।

मामले को लेकर राजोद थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ ने बताया कि,फिलहाल इस मामले में कोई स्पष्ट शिकायत सामने नहीं आई है। वीडियो अभी संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता,और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में युवक के साथ किस लिए मारपीट की गई और किया कारण रहा इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button