महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल,सिलेंडर ,ढोलक के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन

Screenshot 20260331 132601 News E 7 Live

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल,सिलेंडर ,ढोलक के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी जैसे मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन ने नगर का माहौल गरमा दिया। विरोध की शुरुआत नगर के प्रमुख प्रकाश चौराहे से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर और ढोलक के साथ अनोखे अंदाज में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। ढोलक की थाप और नारों की गूंज ने राहगीरों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।

Screenshot 20260331 132601 News E 7 Live

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है और पेट्रोल-डीजल की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को नजरअंदाज कर रही है।

प्रकाश चौराहे पर विरोध दर्ज कराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। नारेबाजी करते हुए यह जुलूस एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा, जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, गैस सिलेंडर और बिजली दरों में राहत दी जाए तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए।

IMG 20260331 125708 News E 7 Live

ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की परेशानियों को अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता।

इस दौरान प्रदर्शन में लाल बहादुर सिंह, पीएल सोनी, कृष्णकांत अवधिया, रामबिहारी उपाध्याय, रमेश सिंह, दादूराम विश्वकर्मा, साकिर खान, सियाबाई कल, उषा कोल, रामजी रौतेल, बलराम प्रजापति, दिलीप त्रिपाठी, भोला साहू, लक्ष्मण कुशवाहा, बंटी वर्मा, सनू उपाध्याय, राकेश शुक्ला, बबलू शर्मा, रमेश दाहिया, अंकित मिश्रा, रामसिंह बघेल, रजनीश तिवारी, सानवेन्द्र सिंह, अनिल यादव, रवि प्रजापति, सुनील साहू, अभ्युदय सिंह, साजिद वारसी, जावेद खान, बाबू सिंह, गौरव अग्रवाल, विकास सोनी, राजीव चौधरी, अरुण सिंह, विक्की दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि महंगाई के मुद्दे पर वह पीछे हटने वाली नहीं है।

बिरसिंहपुर पाली में हुआ यह विरोध प्रदर्शन आने वाले समय में बड़े राजनीतिक आंदोलन का संकेत भी माना जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button