रामपुर नैकिन क्षेत्र में हाथियों की दस्तक, 13 गांवों की बिजली बंद,प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

रामपुर नैकिन क्षेत्र में हाथियों की दस्तक, 13 गांवों की बिजली बंद,प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में हाथियों के प्रवेश से ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग और बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर कई गांवों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि हाथियों का मूवमेंट गांवों की ओर न बढ़े और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

जहा अब बिजली विभाग रामपुर नैकिन के ऑपरेटर अजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों की लगातार गतिविधि को देखते हुए जुड़ा नाला से घटोखर के बीच जंगल से सटे करीब 13 गांवों की बिजली बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद की गई है उनमें मल्देवा, पड़खुरी, कुड़िया, आमडांड़, बसेड़ी, लोढ़ौटा, झांझ और घटोखर सहित आसपास के अन्य गांव शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवश्यकता न होने पर रात के समय बिजली का उपयोग सीमित रखें, ताकि हाथियों या अन्य जंगली जानवरों का मूवमेंट गांवों की तरफ आकर्षित न हो।

इस मामले मे आपरेटर अजय द्विवेदी ने यह भी बताया कि स्थिति के अनुसार बिजली आपूर्ति को आंशिक रूप से या पूरी तरह बहाल किया जा सकता है। यदि रात के समय स्थिति सामान्य रहती है तो कुछ समय के लिए बिजली दी जा सकती है, लेकिन हाथियों की गतिविधि बढ़ने पर तुरंत बिजली बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।

अब वन विभाग भी पूरे मामले पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। डिप्टी रेंजर राजनेश सिंह ने बताया कि हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहा है। यह दल रामपुर नैकिन से होते हुए मऊगंज की दिशा में गया था, लेकिन बाद में मार्ग बदलते हुए फिर से उसी इलाके की ओर लौट आया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि हाथी रिहायशी इलाकों में प्रवेश न करें।

वही वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर जाने से बचें, रात के समय खेतों में अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या वन विभाग को दें। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button