विंध्य का लाल दुबई में दौड़ेगा,100 मीटर रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कुसमी के मुकेश गुप्ता 

20260320 163637 News E 7 Live

विंध्य का लाल दुबई में दौड़ेगा,100 मीटर रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कुसमी के मुकेश गुप्ता 

एमपी के सीधी जिले के विंध्य अंचल के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निधिपुरी के प्रतिभाशाली युवा एथलीट मुकेश कुमार गुप्ता अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाने जा रहे हैं। वे दुबई में आयोजित होने वाली फाइव इंटरनेशनल गेम इंडो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जहा यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मार्च को दुबई (यूएई) में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न देशों के धावक हिस्सा लेंगे। ऐसे में छोटे से गांव निधिपुरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना न केवल मुकेश के लिए, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है।

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 40 लाख रुपए, द्वितीय स्थान को 30 लाख रुपए और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा।

वही मुकेश कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि मुकेश अपनी मेहनत और लगन से देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

गौरतलब है कि, ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले खिलाड़ियों को सीमित संसाधनों के बावजूद इस स्तर तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन मुकेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें 22 मार्च पर टिकी हैं, जब विंध्य का यह होनहार धावक अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ता नजर आएगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button