विधानसभा में बयान पर सियासत गरम, सिहावल में पुतला दहन

विधानसभा में बयान पर सियासत गरम, सिहावल में पुतला दहन

उमंग सिंघार को विधानसभा में कथित तौर पर “औकात में रहने” जैसी अमर्यादित भाषा कहे जाने के आरोप के बाद प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। आरोप मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर लगा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सिहावल मुख्य बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, संत पटेल, प्रदेश आईटी सेल सचिव यूथ कांग्रेस दीपक चंदेल, शिव शुक्ला एडवोकेट, अमिलिया ददे खान, धर्मेंद्र पटेल, बब्बू खान, बबलू खान, मोहम्मद तबरेज, हनुमान पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, मोहम्मद मुस्तफा, पप्पू, अरुण कुमार सिंह, जगदीश सिंह और राज नारायण पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस पर भी सवाल

स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी जिला मुख्यालय में मौजूद थे, जिसके कारण देरी हुई।

फिलहाल इस बयान को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश में सियासी तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button